मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चैपले पर सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद सहित 40 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
बताते चले कि जनपद मेरठ के गांव भूडबरॉल निवासी विपिन कुमार की 14 वर्षीय पुत्री को बुखार से पीड़ित थी। विपिन कुमार ने सोमवार को अपनी पुत्री को निवाड़ी मार्ग स्थित एक सिटी केयर  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम को सात बजे के आसपास छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चैपले के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं परिजनों ने पथराव भी किया। जिसमें उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति घायल हो गए और उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने लाठी फटकार कर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक शीशपाल भारद्वाज की तहरीर पर पुलिस ने विपिन कुमार, मोतीलाल, तेज सिंह, सुशील, अमित, ललित, रविन्द्र व अमित निवासी भूडबराल के खिलाफ धारा 147,353,332,427,504,506 अपराधिक कानून अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मोती लाल, तेज सिंह, सुशील व रविन्द्र निवासी भूडबराल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *