मोदीनगर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि का स्वागत उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व में किया गया एवं बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को प्रदेश के साथ देश के व्यापारी नेतृत्व के समक्ष उठाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन ने .जीएसटी, मंडी समिति, फूड एक्ट  से जुड़ी समस्याओं को रखा। राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने कहा कि जल्द भारत भ्रमण कर पूरे देश में संगठन को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर डॉ0 महेश वैध, प्रवीण वर्मा, मोहित गर्ग,  विकास अग्रवाल, शहजाद चैधरी, त्रिवेंद्र गुप्ता आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *