modinagar। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम ईसापुर में प्रधान बुंदू प्रधान तथा ग्राम भदोला में अनुराग प्रधान के आवास पर  आयोजित बैठक में ग्रामीणों को प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों व विकास कार्यो से अवगत कराया।
भाजपा वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह ग्रामीणों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिना किसी धर्म और जाति के भेदभाव के सरकार द्वारा निरंतर उत्तर प्रदेश व देश में कार्य किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि 2022 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में दोबारा सरकार बनने जा रही है। इस विकास की रफ्तार को निरंतर उत्तर प्रदेश में जारी रखने का काम किया जाएगा चाहे किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान व महिलाएं किसी भी वर्ग के लोगों को निष्पक्ष रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।  विपक्षी पार्टियां द्वारा तरह तरह के षड्यंत्र लोगों के बीच में लाने का काम किया जा रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता भली भांति इन विपक्षी दलों के षड्यंत्र को समझ चुकी है, उनका पूर्ण विश्वास भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर हैं और 2022 में इसे सिद्ध करने के लिए जनता भाजपा को ही वोट देगी। बैठक में  गदाना निवासी ललित नेहरा, वीरेंद्र नेहरा, चांद वीर नेहरा, बुद्धू नेहरा, भदोला निवासी भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह तेवतिया, तुषार चैधरी, नरेश चैधरी, विश्व चैधरी व पुष्पी चैधरी आदि लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *