मोदीनगर। जाटव व जाट समाज के सभ्रांत लोगो ने सामाजिक व राजनीतिक क्रान्ति के महानायक, बामसेफ, डीएस फोर व बसपा के संस्थापक कांशीराम की 15 वी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर याद किया।
मोदीनगर के गांव लतीफपुर तिबड़ा स्थित अंबेडकर भवन के प्रांगण में सामाजिक व राजनीति के महानायक कांशीराम की 15 वीं पुण्यतीति पर जाटव समाज एवं जाट समाज के सभ्रांत लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित किए। पूर्व सभासद विनोद गौतम ने कांशीराम जी के जीवन संघर्ष को बाखूबी समझाया। कार्यक्रम का आयोजन तिबड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह, तरुण जाटव आदि ने किया। इस अवसर पर रालोद नेता जगत सिंह, तेजपाल सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, ओडी त्यागी, सतेंद्र तोमर, योगेंद्र, रामभरोसे लाल मौर्य, अजीत सिंह, आलोक, गोपाल, ब्रह्मसिंह, कृष्णपाल, मूलचंद आदि ने पुष्पांजली अर्पित की ओर सभी ने कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *