मोदीनगर। सितंबर से राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक माह एक बार ही फ्री राशन मिल रहा है। दूसरी बार के लिए सस्ते दामों की कीमत चुकानी होगी। शासन स्तर से इसके बदलाव को लेकर पिछले महीने ही आदेश जारी हो गया है। अब सितंबर से पूर्ति विभाग इसका पालन करा रहा है। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक तीन माह में एक बार तीन किलो चीन रियायती दर पर अंत्योदय कार्ड धारकों को उपलब्ध कराई जा रही है। 20 सितंबर के बाद बंटने वाले राशन के साथ ही इसका वितरण होगा।
कोरोना काल में सरकार अब तक हर महीने मुफ्त में दो बार राशन दे रही थीं। इसमें एक बार प्रदेश सरकार तो दूसरी बार केंद्र सरकार राशन देती है। अब शासन स्तर से फिर से बदलाव हो गया है। सितंबर से अब बार मुफ्त तो दूसरी बार सस्ते दामों में राशन दिया जा रहा है। सस्ते राशन की कीमत दो रुपये प्रति किलो गेहूं व तीन रुपये प्रति किलो चावल है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को प्रति यूनिट पांच किलो राशन तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल, मिलता है। इसी तरह अंत्योदय कार्ड धारक को एक मुश्त 35 किलो य 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल  मिलते हैं।
चीनी का होगा सितंबर से वितरण
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर सरकार मेहरबान है। कोरोना महामारी में निःशुल्क अनाज के साथ ही चीनी भी मिलेगी। प्रति माह एक किलोग्राम की दर से तीन महीने की चीनी का वितरण सितंबर में करने की तैयारी है। इस संबंध में जिला मुख्यालय से  विभाग द्वारा सभी कोटेदारों को पत्र भी जारी कर दिया है। मोदीनगर तहसील क्षेत्र के सभी अंत्योदय कार्डधारकों को इस योजना का लाभ मिलेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *