
मोदीनगर। साइबर अपराधियों ने नगर की श्रीनगर कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार शर्मा के बैंक के दो अलग-अलग खातों से 30 लाख रुपये की रकम साफ कर दी। साइबर अपराधियों ने तीन दिन में 35 बार में खातों से रकम साफ कर ली। इस दौरान चिकित्सक को न कोई मैसेज मिला और न कोई ओटीपी आया। बैंक प्रबंधक के बताने पर चिकित्सक को खाते खाली होने का पता लगा। चिकित्सक ने बैंककर्मियों पर साइबर अपराधियों से मिलीभगत होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।पीड़ित श्रवण कुमार शमां ने बताया कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थानीय शाखा में खाता है। गुरुवार को जानकारी मिली कि 17 से 19 फरवरी के बीच खाते से कुल 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इस की उन्हें कोई पूर्व सूचना या जानकारी नहीं थी। पीड़ित के अनुसार, यह राशि नौ खातों में ट्रांसफर की गई। सबसे पहले 10 रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया और बाद में 21 लाख रुपये एक बार में ट्रांसफर हो गए। बीच में भी कई अन्य ट्रांजेक्शन हुए। जब उन्होंने बैंक शाखा पहुंचकर प्रबंधन से बातचीत की, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शुक्रवार को उन्होंने मोदीनगर कोतवाली में बैंक प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांगकरते हुए शिकायत दर्ज कराई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से संबंधित प्रतीत होता है और इसकी जांच की जा रही है।
30 lakh rupees withdrawn from doctor’s account, police engaged in investigation
Modinagar. Cyber criminals cleared an amount of Rs 30 lakh from two different bank accounts of Dr. Shravan Kumar Sharma, a resident of Srinagar Colony in the city. Cyber criminals withdrew money from accounts 35 times in three days. During this time the doctor neither received any message nor received any OTP. After being told by the bank manager, the doctor came to know that the accounts were empty. The doctor has filed a complaint in the police station accusing the bank employees of being in collusion with cyber criminals. The victim Shravan Kumar Shaman told that Ujjivan has an account in the local branch of Small Finance Bank. Information was received on Thursday that between February 17 and 19, a total of Rs 30 lakh was transferred from the account. He had no prior information or knowledge about this. According to the victim, this amount was transferred to nine accounts. First a transaction of Rs 10 was done and later Rs 21 lakh was transferred in one go. Many other transactions took place in between also. When he reached the bank branch and talked to the management, he did not get a satisfactory answer. On Friday, he lodged a complaint at Modinagar Kotwali demanding action against the bank management. ACP Modinagar said that the matter appears to be related to cyber crime and it is being investigated.

