
मोदीनगर : गोविंदपुरी में वकील के निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी के विराेध में मोदीनगर तहसील में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य कोर्ट का वकीलों ने बहिष्कार कर कामकाज ठप रखा। कोतवाली क्षेत्र की गोविंदपुरी कालोनी के राजकुमार गुप्ता वकील हैं। बार एसोसिएशन मोदीनगर के पूर्व में अध्यक्ष रह चुके हैं। मोदीनगर तहसील में प्रेक्टिस करते हैं। वे गोविंदपुरी में ही दूसरा मकान बना रहे हैं। अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब अंदर बिजली फिटिंग आदि का काम चल रहा है। शनिवार रात को यहां कुछ बदमाश आए और मकान से सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब राजकुमार गुप्ता मकान पर पहुंचे और अंदर से बिजली के तार, स्विच समेत अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है। घटना के विरोध में बार एसोसिएशन मोदीनगर के बैनर तले वकील सोमवार को तहसील में हड़ताल पर रहे। चैबर खोले गए। लेकिन वकीलों ने कामकाज ठप रखा। बार एसोसिएशन मोदीनगर के सचिव नकुल त्यागी ने कहा कि पुलिस की सक्रियता कम होने से शहर में घटनाएं बढ़ रही हैं। वकील भी सुरक्षित नहीं हैं। यदि जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो वकील आंदोलन को विवश होंगे। वहीं, एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है |
Strike in tehsil in protest against theft in advocate’s house
Modinagar: Advocates remained on strike in Modinagar tehsil in protest against the theft in the under-construction house of a lawyer in Govindpuri. Lawyers boycotted the SDM, Tehsildar and other courts and brought the work to a standstill. Rajkumar Gupta of Govindpuri Colony of Kotwali area is a lawyer. He has been the former president of Bar Association Modinagar. Practices in Modinagar tehsil. He is building a second house in Govindpuri itself. Most of the construction work has been completed. Now the work of electrical fitting etc. is going on inside. Some miscreants came here on Saturday night and stole goods from the house. When Rajkumar Gupta reached the house on Sunday morning, electrical wires, switches and other items were missing from inside. The value of the stolen goods is around Rs 2 lakh. In protest against the incident, lawyers under the banner of Bar Association Modinagar remained on strike in the tehsil on Monday. The chambers were opened. But the lawyers stopped their work. Nakul Tyagi, Secretary of Bar Association Modinagar said that incidents are increasing in the city due to less police activity. Even lawyers are not safe. If the theft incident is not exposed soon, the lawyers will be forced to protest. At the same time, ACP Modinagar Bhaskar Verma says that the police is busy searching for the accused.

