मोदीनगर। भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित मोर्चा) के नवनियुक्त क्षेत्रीय का यंहा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा को दलित हितैषी बताया ओर कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो दलितों के हितों की बात करती है।
भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित मोर्चा) के जिलाध्यक्ष अमित तिसावड के आहवान पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा (अनुसूचित मोर्चा)  के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष हंसराज जाटव ने केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को दलित हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे अनुसूचित वर्ग आर्थिक रूप से मजबूत भी हो रहा है और 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश का दलित समाज भाजपा के साथ खड़ा होगा। कार्यक्रम में विधायक डॉ0 मंजू शिवाच, जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश सिंघल, स्वदेश जैन, सत्येंद्र त्यागी, सुचेता सिंह, नवीन जयसवाल, अनिला सिंह आर्य, रोहित अग्रवाल, नागेंद्र कश्यप, दीपक कर्दम, हिमांशु थापर, धीरज जाटव, विशाल वाल्मीकि, धर्म सिंह जाटव, अजय निगम, प्रवीण प्रधान, विजेंदर एडवोकेट, संजय वाल्मीकि, दीवान सिंह गौतम, महेश कश्यप, ललित त्यागी, आकाश शर्मा, आशीष कश्यप, अमर जाटव, महेश जाटव, रोहित सक्सेना, देवेंद्र डायमंड, सुभाष सांगवान, डॉ0 मोहर सिंह, निशांत भारद्वाज, अनिल सेन, दौलत राम जागिड़ आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *