मोदीनगर। मेरठ के माधव कुंज शताब्दी नगर के नेह नीड  फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यालय के 40 बच्चों ने  बुधवार को ब्लॉक भोजपुर  व भोजपुर थाने का भ्रमण किया। बच्चों ने ब्लॉक व थाना प्रशासन के कार्यों को बारीकी से समझा।
ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह ने बच्चों ब्लॉक का भ्रमण कराया और सभी विभागों की कार्य पद्धति से अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के सवालों का सरलता से जवाब दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के कामना की। उन्होंने  बच्चों को सत्य की राह पर चलने व जीवन में सदैव मेहनत करने व उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नेह नीड के कर्मचारियों को धन्यवाद् ज्ञापित करते हुए  उनके संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा में पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष चैधरी, बीडीओ फैसल आलम, डाॅ0 पवन सिंघल, मंडल उपाध्यक्ष मनीष चैधरी, नीतू चैधरी, विपिन त्यागी, शिवम् सैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *