मोदीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता का दिल्ली से मेरठ जाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक जाति विशेष के लिए काम कर रही है। 2022 में ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगा।
सपा के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 अभिषेक मिश्रा अपने काफिले के साथ दिल्ली से मेरठ किसी कार्यक्रम में श्रिक्त करने जा रहे थे, कि इसी बीच मोदीनगर पंहुचने पर पार्टी के सैकडों कार्यकर्ताओं ने उनका का मोदी स्टील पर प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज अपेक्षित होता जा रहा है, भाजपा की सरकार एक जाति विशेष के लिए काम कर रही है। 2022 में ब्राह्मण समाज सपा की सरकार बनाने का काम करेगा। समाजवादी की सरकार बनने पर भगवान परशुराम जयंती की छुट्टी दोबारा घोषित होगी ओर प्रत्येक जनपद में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की जायेंगी। इस मौके पर मनीषा त्यागी, जिला अध्यक्ष छात्र सभा पप्पन शर्मा,एसचिन दिशित, ऋषि शर्मा, निशांत वशिष्ठ, विकास शर्मा, गौरव शर्मा, जय राम पांडेय, तुषार शर्मा, तेजस्वी शर्मा, प्रदीप शर्मा, नदीम भट्टी, लाखन यादव, दीनू खान, हिमांषु, विपिन शर्मा, मोंटी,संजय,शौकीन, संदीप चैधरी, भीष्म चैधरी, प्रदीप चैधरी, विनय,सचिन, दुष्यन्त यादव, सन्नी आदि मौजूद रहें।
