मोदीनगर। गांव बेगमाबाद-बुदाना, सौंदा रोड, ऊँची सड़क आदि पर सिंचाई विभाग के अंतर्गत नाले के किनारे हो रहे अतिक्रमण को लेकर एंटी भू. माफियाओं के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने से क्षुब्ध हो आरटीआई एक्टिविस्ट ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेज कार्रवाही की मांग की है।
राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फोर्स ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आरटीआई एक्टिविस्ट सुरेश शर्मा ने प्रदेश के म ुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि मोदीनगर तहसील के राजस्व ग्राम बेगमाबाद बुदाना,  सौंदा रोड, ऊँची सड़क से निवाड़ी रोड तक भू. माफियाओं द्वारा सिंचाई विभाग के अंतर्गत नाले पर व किनारे पर करोड़ों रूपये की कब्जाई सरकारी भूमि को मुक्त कराने व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में सिंचाई विभाग गंगा नहर मेरठ के सहायक अभियंता पंचम द्वारा मुख्यमंत्री जन सुनवाई हेतु पोर्टल पर भेजी गयी थी, लेकिन कई माह बीतने के बाबजूद कोई कार्रवाही नही की गई। उन्होंने राजस्वहित को सर्वोंपरि रखते हुए त्वरित कार्रवाही की मांग दोहराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *