मोदीनगर। विधायक डॉ0 मंजू शिवाच ने मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुरी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर का निरीक्षण किया।
इस दौरान विधायक ने उपस्थित डॉक्टर्स को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र की रूटीन ओपीडी सेवाएं निरंतर चलनी चाहिए। साथ ही आजकल चल रहे संचारी रोगों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ब्लाक के माध्यम से भी संचारी रोगों के मद्देनजर ग्रामों के अंदर तालाब किनारे, कूड़ा स्थल, रुके हुए पानी में दवाई डाली जाए, जिससे मच्छर व अन्य कीटाणु खत्म किए जा सकें और संचारी रोगों को बढने से रोका जा सके। ग्रामों में आशा बहनें व आंगनवाड़ी, हेल्थ वर्कर्स द्वारा बुखार से पीड़ित व्यक्तिों के लिए दवाई वितरण कराई जाए तथा संदिग्ध बुखार से पीड़ित व्यक्तिों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
