मोदीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मयंक शर्मा को युवा मोर्चा में शहर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर गुरूवार को कई स्थानों पर युवा नेता का जोरदार स्वागत किया गया।
गुरूवार को गोविन्दपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में आयोजित एक स्वागत समारोह में वरिष्ट शिक्षाविद्व डाॅ0 अरुण त्यागी के आहवान पर भाजपा मोदीनगर युवा मंडल के अध्यक्ष युवा नेता मयंक शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु शर्मा का स्कूल के अध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान अनेक युवा भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहें।