मोदीनगर। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते शनिवार को भी एक बार फिर वाहन चालकों को हाइवे पर भयंकर जाम झेलना पड़ा। मजबूर होकर वाहन चालकों ने गंगनहर पटरी का सहारा लिया।
दिल्ली मेरठ मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों को जाम से निजात मिलती नजर नही आ रही है। शुक्रवार को एक बार फिर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। सुबह से ही पहले सौंदा कट के पास फिर महेन्द्रपुरी कट के पास से लेकर गोविन्दपुरी मुख्य मार्ग पर जाम से लोगों को दो चार होगा पड़ा। यातायात व पुलिस कर्मीयों ने किसी तरह मशक्कत के बाद जाम से वाहन चालकों को निजात दिलाई। इस संबन्ध में सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मुख्य मार्ग पर रैपिड रेल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिस कारणा वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, वही सीवरेज पाईपलाइन का कार्य भी हो रहा है। दोनों विभागों को पत्र लिखकर जाम से निजात दिलायें जाने व उचित व्यवस्था के लिए कहा गया है। ताकि जाम से लोगों को निजात मिल सकें।