मोदीनगर।  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष हंसराज जाटव पप्पू दिल्ली से मेरठ जाते हुए यंहा बस स्टैंड स्थित सर्वप्रथम भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर रूके ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
हंसराज जाटव पप्पू ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था, कि भारत में सभी लोग मिल जुलकर एकत्रित होकर रहें और अनुसूचित जाति वर्ग के लोग आर्थिक संपन्न बने, अपना रोजगार करें, आज केंद्र की मोदी  प्रदेश की योगी सरकार द्धारा अनुसूचित जाति वर्गों के युवाओं को रोजगार करने हेतु अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे इन वर्गों को उन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार अनुसूचित वर्गों के चहमुखी विकास के लिए समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी में ही अनुसूचित वर्गों को उचित सम्मान दिया जाता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष स्वदेश जैन, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित तिसावर, विधायक प्रतिनिधि सुभाष सांगवान, मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, दौलत राम जांगिड़, पूर्व सभासद अरुण खन्ना, संजय चौधरी, अनिल सैन, अजय निगम, नवनीत,  दीपक कर्दम, अंकित वाल्मीकि, सुधीर वाल्मीकि, अमर जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *