मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी एक युवती परिवार सहित रहती है। युवती ने बताया कि एक युवक को घर पर आना जाना था। इसी बीच युवक के साथ मेलजोल हो गया और आपस में बात करने लगे। आरोप है कि युवक ने शादी की बात कही और कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने तीन बार गर्भनिरोधक गोली देकर गर्भपात भी करा दिया। शादी की बात करने पर युवक मारपीट  करता और पूरे परिवार को जान से मारने की भी धमकी देता है। युवती ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी (अपराध)  मुकेश शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मजिस्ट्रैट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएगे। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *