मोदीनगर । सेवार्थ ट्रस्ट के सदस्यों ने गोविंदपुरी स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सदस्यों का कहना है कि दुर्भाग्य की बात है कि परिवार होने के बाद भी उनके वृद्धजनों को वृद्ध आश्रम का सहारा लेना पड़ता है जबकि यह हमारी संस्कृति नहीं है। हमारे शास्त्रों में तो माता पिता को भगवान से बड़ा बताया गया है।
सेवार्थ ट्रस्ट के सदस्यों में डॉ0 केवल कृष्ण थम्मन, विनोद अग्रवाल, सचिन वर्मा, रजनी वर्मा, मनीष शर्मा, अवनी वर्मा, शुभि आदि मौजूद रहें।