मोदीनगर। सोमवार की सुबह पशु बांधने को लेकर हुये विवाद में पडोसियों ने लोहे की राड़ से हमला कर पडोसी व्यक्ति को लहू लुहान कर दिया। घायल व्यक्ति ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड दिया। पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर थानान्तर्गत गांव तोडी.13 बिस्वा निवासी नन्हें (42) सोमवार की सुबह घर के बाहर पशु बांध रहा था, तभी पडोस में रहने वालो से पशु बांधने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि हमलावरों ने पशु बांधने आये युवक को घेर कर उस पर राड़ से हमला बोल घायल कर दिया, ओर फरार हो गये। लहूलूहान अवस्था में नन्हें को परिजन अस्पताल लेकर पंहुचे तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मौत का समाचार सुन ग्रामीणों के एक पक्ष के बीच आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी, जब कि थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ऐसी किसी घटना के होने से इंकार कर मामले की जांच की बात कह रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *