मोदीनगर। उत्थान फाउंडेशन द्वारा महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें महिलाओं को सैनिटरी पेड का वितरण किया गया।
गांव सीकरीकलां के सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उत्थान फाउंडेशन की महिला सदस्यों द्वारा माहवारी के दौरान महिलाओं को होने वाली परेशानियों व साफ सफाई के विषय में जानकारी दी गयी। साथ ही संस्था द्वारा चलाए जाने वाले अलग-अलग कार्यक्रम व योजनाओं के बारे में बताया गया। उत्थान फाउंडेशन की संस्थापक सचिव डॉ0 सोनिका जैन द्वारा महिलाओं को सहयोग का आश्वासन दिया गया। इसमें जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पेड, स्वरोजगार, पढ़ाई लिखाई व अन्य प्रकार की सुविधायें शामिल हैं।। जिसमें महिला प्रभारी प्रियालता भारद्वाज, माला भार्गव, सीमा अरोड़ा, सौम्या जैन द्वारा महिलाओं को अलग-अलग प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। साथ ही सभी ने गरीब कन्याओं की मदद के लिए भी हाथ आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में गांव के प्रधान सुरमेश शर्मा, गीता कौशिक, स्कूल की प्रिंसिपल मीना रानी का सहयोग रहा। इस दौरान नीरू भार्गव, पारुल मित्तल, रेनू शर्मा, ज्योति रानी आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम में करीब समापन पर 1500 सैनिटरी पेड निःशुल्क बांटे गयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *