मोदीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्धारा लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोकतंत्र सेनानियों के घर पंहुच कर भाजपाईयों ने उन्हें सम्मानित किया।
मोदीनगर से आपातकाल के समय जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानी दर्शन लाल मेहंदी रत्ता, विश्व बंधु सचदेवा, एडवोकेट जय प्रकाश बंसल, हरिओम गुप्ता, मुकुट बिहारी गुप्ता आदि का सम्मान फूलों की माला पहनाकर व शॉल उढ़ाकर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला महामंत्री नवेंद्र गौड, नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व महामंत्री महेश कश्यप ने सयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के समय की चर्चा करते हुए अपने साथ उस समय हुए दु्र्यव्यवहार के विषय में नम आंखों से बताया कि किस प्रकार पुलिस व तत्कालीन सरकार द्धारा आमजन के मौलिक अधिकारों का हनन करते हुए उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से पीड़ित किया गया। जेल में उनके द्धारा इसका विरोध करने पर पुलिस द्धारा किस प्रकार उन्हें पीटा जाता था। भाजपा द्धारा सम्मानित करने पर उन्होंने पार्टी का आभार व्यक्त किया एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी पेंशन बढ़ाकर बीस हजार रूपये कए जाने पर सरकार का धन्यवाद किया।
