पैट्रोल, डीजल, गैस व खाद्य सामग्री आदि आवश्यक वस्तुओं के दरों में निरंतर जबरदस्त वृद्धि व मंहगाई के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान व शहर अध्यक्ष के नेतत्व में बस स्टैंड स्थित पट्रोल पम्प पर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।

शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के विरोद्ध में जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रर्दशन किया। कांग्रेसजन मंहगाई कम करने की मांग के पोस्टर अपने हाथों में लियें हुए थे। इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच आज केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पैट्रोल, डीजल, गैस व खाद्य सामग्री आदि वस्तुओं के दरों में निरंतर जबरदस्त वृद्धि हो रही है। ईधन की कीमतों में यह एतेहासिक और निरन्तर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है, जब देश का नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर का आकड़ा पार कर गया है। लगभग सभी घरेलू सामानों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार द्वारा इस साल के पिछले महिनों मे लगभग 43 बार वृद्धि दर्ज की गयी है। केन्द्र की सरकार आज गरीब आदमी की थाली से रोटी छिन्ने का काम रही है। सरकार  बढ़ती  मंहगाई पर न तो अंकुश लगा पा रही है और न ही इस और सरकार का कोई ध्यान है।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा की ये सरकार आमजन, मजदूर, असंगठीत मजदूर, किसान व व्यापरी विरोधी है। आज देश का हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। कारखाने बंद हो रहें है महगांई चरम सीमा पर है, युवा रोजगार के लिए दर बदर घूम रहा है। विरोध प्रर्दशन में नीरज प्रजाप्रति, विरेन्द्र कौशिक, आत्म प्रकाश शर्मा, राकेश गर्ग, अशोक शर्मा, राजकुमार खुराना, पंजक सोई, श्रीओम शर्मा, मंजु राणा, अरूण शर्मा,  शारदा सैन,बीना ठाकुर, ममता शर्मा, नीतू,  सत्यवीर त्यागी, प्रिंस कुमार, पं0 योगेश शर्मा, नईम खान, निर्मल पाल, ईशांत सहगल, संजय शर्मा, मुकुल, अरूण त्यागी, पवन कोरी, जितेन्द्र कुमार, सुमित कुमार आदि कांगे्रसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *