मोदीनगर। लखीमपुर खीरी जाने के प्रयास में लखनऊ से निकलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोमवार को सीतापुर में हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिये जाने से क्षुब्ध हो कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान मांगों से संबन्धित ज्ञापन महामहीम राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को सौपा ओर प्रियंका की रिहाई की मांग की।
बताते चले कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व 11 के विरुद्ध मंगलवार को हरगांव पुलिस ने धारा 107,116 व 151 में कार्रवाई की थी। प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 11 लोगों के विरुद्ध हरगांव पुलिस ने धारा 107,116 व 151 में पाबंद करने के बाद कांग्रेसियों में उबाल आ गया ओर उन्होंने उनकी रिहाई के लिये तहसील पंहुचकर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में झंडे, बैनर लिए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रियंका गांधी की रिहाई को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगें। धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में किसानों पर अत्याचार दिन प्रतिदिन दिन हो रहे हैं, अभी 3 दिन पहले लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे निहत्थे किसानों पर भाजपा सरकार में गृहमंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी गाड़ियों के काफिले से कुचल कर मार डाला। इस घटना में मृतक परिवारों से उनका दुख बांटने के लिए जाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को वहां नहीं जाने दिया और घोषित रूप से हिरासत में ले लिया गया। उनको पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। किसानों के हत्यारे देश के गृहराज्य मंत्री के बेटे को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उल्टा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में संविधान नाम की कोई चीज नहीं रही है। कांग्रेस सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष पंडित सुरेश दोसा ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है, किसानों पर अत्याचार करने वाली ह,ै इसी से पता चलता है की कृषि के काले कानूनों से किसानों की क्या दुर्दशा होगी। धरने के अंत में कांग्रेसियों ने महामहीम राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों से संबन्धित एक ज्ञापन एसडीएम आदित्य प्रजापति को सौपा। इस मौके पर प्रमोद गुर्जर, संजय शर्मा, ईश्वर सिंह, चांदवीर चैधरी, पारुल शर्मा, शिवानी चैधरी, विनोद शर्मा, महेश शर्माए, आरिफ रिजवी, मनोज कुमार, अकमल बैग, नीरज प्रजापति, श्रीओम शर्मा, विनोद शर्मा, मनोज कुमार, रामकुमार सिंह, ठाकुर प्रेम सिंह, सलीम अंसारी, हरिदत्त कसाना, सुभाष शर्मा, अमजद खान, मनोज कुमार, सुदेश बाल्मीकि प्रधान, मनीष शर्मा, अय्यूब कुरैशी,एमांगेराम राजेंद्र कौशिक, मुकुल शर्मा, कृष्णा देवी, रेन,ू पिंकी, ओंकारी, उपदेशना, सीमा, मांगेराम, पूजा चैधरी, डॉ0 विजेंद्र बैंसला सहित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहें।
