मोदीनगर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ललित त्यागी व नगर अध्यक्ष मयंक शर्मा के नेतृत्व में सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा शहर मंडल बीमा अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया व गांधी ग्राउंड मे महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लाल बहादुर शास्त्री पार्क गोविंदपुरी में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन किया गया। इस दौरान रोहित सक्सेना, आशीष रघुवंशी, अजय चैहान, कमल गुप्ता, लोकेश चैधरी, देवेंद्र शिशोदिया, सुधीर बाल्मीकि, अक्षित शर्मा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहें।