मोदीनगर । चौधरी मांगेराम त्यागी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर निवाड़ी क्षेत्र के किसानों में हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी। मंडल अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी का कहना हैे कि इनके अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन को और मजबूती मिलेगी चूँकि मांगेराम त्यागी काफी दिनों से जिला गाजियाबाद व निवाड़ी क्षेत्र के किसानों की लड़ाई लड़ते आ रहें हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष मनोज त्यागी, तहसील उपाध्यक्ष पप्पी नेहरा, तहसील उपाध्यक्ष विनित त्यागी, मनोज कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष, आदेश त्यागी सौन्दा, गौरव काकडा, संदीप खीमावती, आलोक सिखेडा, बृजभूषण ग्यासपुर, संजीव निठारी व रिंकू सौन्दा आदि शामिल हैं।