मोदीनगर। एलएनएस गोल्डन  लॉयनेस क्लब मोदीनगर टाउनशिप द्वारा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का मनोबल बढ़ाऐं जाने की परम्परा को गति देने हुए क्लब के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पर पंहुचकर सम्मानित किया।
क्लब की अध्य्ाक्षा डॉ0 सारिका गर्ग ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लियो लायन डॉ0 गौरव गर्ग के निर्देशानुसार अपने क्लब की  सचिवा भावना तोमर, कोषाध्य्क्षा सुधा नेहरास एमडी मंजीत  चैधरी व  क्लब के सदस्यो के साथ मिलकर  विधायिका डॉ0 मंजू शिवाच, कोतवाल मुनेन्द्र सिंह आदि को उनके कार्यालय पर पंहुचकर  प्रशस्ति पत्र भेंटकर  सम्मानित किया।  डॉ0 सारिका गर्ग ने  बताया कि क्लब द्वारा यह सम्मान अधिकारियों का मनोबल बढ़ाण्ं जाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि वे समाज के हित के लिए और अधिक सेवा कार्य कर सके। कार्यक्रम को सफल बनाने मे उषा चैधरी, संगीता कुमार,  जस्मीन आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *