पूर्व ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य को उनके जन्मदिन पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दी बधाई देते हुए उनकी दीर्घ आयु की कामना की है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री, निवर्तमान ग्राम प्रधान लतीफपुर तिबडा श्रीमती सुचेता सिंह के जन्मदिन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच, सासंद डाॅ0 सत्यपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, शहर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल आदि सहित सैकडों भाजपाईयों ने बधाई दी। बताते चले कि श्रीमती सुचेता सिंह अपनी कार्यशैली व्यवहार भाजपा के प्रति निष्ठा के कारण वर्तमान में क्षेत्र के प्रमुख चेहरों में सुमार है। वह हालही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित हो ब्लॉक भोजपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी कर रही है। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा भाजपा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घ आयु की प्रार्थना करते हुये केक भी काटा।