मोदीनगर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी सुचेतापुरी गोविन्दपुरी द्वारा आयोजित की जाने वाली रामलीला का भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सुचेतापुरी गोविन्दपुरी द्वारा हर वर्ष यंहा स्थित संत शिरोमणी कबीरदास पार्क में रामलीला का मंचन किया जाता है। गुरूवार की देर रात्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बृजेश सैन की अध्यक्षता में रामलीला का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन रामलीला का उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने किया। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के वचनों से प्ररेणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा भाजपा के शहर अध्यक्ष मयंक शर्मा ने कहा कि हमें अपनी दिनचर्या के कार्य के साथ-साथ अपने ईश्वर को भी याद करना चाहिए। पहले दिन श्री राम जन्म, सीता माता जन्म, ताड़का वध का मंचन किया गया। इस अवसर पर दीपक कश्यप, प्रशांन्त, कालू, सूरज, काके अरोड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, दिनेश चैहान, गौरव राठी, सुनील पासी सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *