मोदीनगर। बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रही महिला से पर्स लूट लिया। पर्स लूटने के बाद बदमाश महिला को धक्का देकर फरार हो गए। जिस कारण महिला घायल हो गई। महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ निवासी प्रीति शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में मिलने के लिए स्कूटी से आई थी। दोपहर तीन बजे के आसपास वह स्कूटी से वापस मेरठ जा रही थी। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां के पास पहुंची तो मुरादनगर की और से बाइक सवार दो बदमाश आए महिला से पर्स झपट लिया। इतना ही नहीं पर्स झपटने के बाद बदमाशों ने स्कूटी में लात मार दी। जिस कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते महिला घायल भी हो गई। महिला ने थाने में अज्ञात स्कूटी सवारों के विरूद्व तहरीर दे कार्रवाही की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
