मोदीनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विनोद वैशाली के सौजन्य से सारा रोड़ स्थित अपने प्रतिष्ठान पर कृष्ण छठी पर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चैधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नवीन जयसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र रावत, जिला मंत्री पवन सोम, डासना मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रशांत तेवतिया, नितिन मित्तल, विमल शर्मा, सुनील राठी, गौरव राठी, उमंग दहिया, अंकुर शर्मा व वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे ।
