मोदीनगर। गिन्नी देवी महिला स्नातकोत्तर कॉलेज में 13 यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी गाजियाबाद, द्वारा चलाए जा रहे सीएटीसी 129 के कैप्टन जयश्री द्वारा कैडेटों को पर्सनल हाइजीन, स्वास्थ्य, साफ सफाई से जुड़ी हुई कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कैप्टन जयश्री ने कैडेटों के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें स्वस्थ रहने के गुर सिखाए फिजिकल और मेंटल हेल्थ के बारे में भी जानकारी दी। सी सर्टिफिकेट कैडेट्स को फायरिंग, ड्रिल का अभ्यास के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी कराई गई।  कैंप कमांडेंट कर्नल दीपचंद ने कैप्टन जयश्री को शिविर में आने और कैडेट्स को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट ममता, जीसीआई शालिनी, निशा सिंह, पूजा तोमर, कैंप सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर सतीश, बीएचएम हवलदार रमेश एपीआई स्टाफ व सिविल स्टाॅफ मौजूद रहा।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *