मोदीनगर। उधार दिए दो हजार रुपये मांगना एक महिला को महंगा पड़ा। दंबग युवक ने महिला को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। महिला को इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गई। महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कैथवाड़ी निवासी महिला कुसुम किराना की दुकान करके परिवार का लालन पालन करती है। गांव के ही एक युवक ने दुकान से पिछले दिनों दो हजार रुपये उधार लिए थे। गुरुवार सुबह उक्त युवक दुकान के सामने से जा रहा था। इसी बीच महिला दुकानदार ने दो हजार रुपये का तकादा कर दिया। इस बात से युवक नाराज हो गया। आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बीस मिनट तक युवक महिला को बेहरमी से पीटता रहा, जिस कारण वह बेहोश हो गई। लोगों को आता देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर आरोपी के विरूद्व कठोर कार्रवाही की जायेंगी।
