मोदीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान के बाद बबाल मच गया। जिसके बाद कांग्रेसजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दलित समाज, बाल्मीकि समाज व महिलाओं का अपमान किया है।
मुख्यमंत्री योगी के बयान का विरोध करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेत्तृव में स्थानीय गुरूनानकपुरा स्थित भगवान बाल्मिकी मन्दिर में जाकर समस्त कांग्रेसजनों ने झाडू लगाकर साफ-सफाई की और सफाई के उपरान्त भगवान बाल्मीकि के चरणों में फूल चढाकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महर्षि बाल्मीकी धर्म पीठ के अध्यक्ष श्री जन्म शाह महाराज, बाल्मीकि साधु गद्दी नसीम राष्ट्रीय महामण्डलेशवर का आर्शीवाद प्राप्त किया।  शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिला विरोधी व दलित समाज विरोधी मानसिकता वाले बयान की जितनी निंदा की जायें वो कम है। इस मौके पर मुख्य रूप से इंटक प्रवक्ता सुरेश शर्मा, मंजु राणा, डाॅ0 जेपी सिंह, दिनेश कुमार, नंदकिशोर शर्मा, शारदा सैन, सचिव निर्मल पाॅल, पवन कोरी,गुलबीर भारद्वाज, नईम खान, रोहित सिंह, आकाश वर्मा, रामप्रवेश शर्मा, इन्द्र पाॅल, बिटू कुमार, आकाश कुमार, मुकुल शर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *