मोदीनगर। असमाजिक तत्वों द्वारा सारा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खासा रोष व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन विधायक को सौपा।
बताते चले कि सारा रोड पर स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा स्थापित है। बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे खंड़ित कर दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सेजुड़े प्रतिनिधियों ने कहा है कि विश्व में भारत की जय करने वाले महापुरुष का अपमान सहन नही होगा। भाजपा विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच को सौपे ज्ञापन में आरोपियों पर 7 दिन के भी कार्रवाही किए जाने व खड़ित प्रतिमा को शीघ्र सही कराएं जाने की मांग की गई है। चेतावनी दी गईहै कि अगर सुनवाई ननही की गई तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान विजय ठाकुर, कुनाल कौशिक, रजत मोघा, विपुल शर्मा, सैंकी बड़गुर्जर, नमन अग्रवाल, अक्षित वर्मा, समीर, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।
