मोदीनगर। तहसील प्रशासन पर भष्ट्राचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को मोदीनगर तहसील परिसर में वकीलों ने वरिष्ठ अधिकारियों का पुतला जलाकर विरोध जताया। पुतला जलाने को लेकर वकीलों व पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की हुई।
तहसील परिसर में फैले भष्ट्राचार सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त बार संघर्ष समिति के बैनर तले वकील पिछले 14 दिन से धरना दे रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील में बिना सुविधा शुल्क दिए कोई काम नहीं होता है। सोमवार को वकीलों ने तहसील परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों व भष्ट्राचार का पुतला फूंक दिया। पुतला छीनने को लेकर वकीलों व पुलिस के बीच बीस मिनट तक धक्का मुक्की होती रही। गहमागहमी के बीच वकीलों ने पुतले में आग लगा दी। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गई तो, बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अमरजीत नेहरा, संजीव चिकारा, रविन्द्र चैधरी, प्रेमवीर राठी, अनिल चैधरी, सौरव शर्मा, चंद्रपाल, मनोज कुमार, जगपाल सैनी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।