मोदीनगर की संतपुरा कॉलोनी निवासी एक युवक के खाते से 14 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। युवक ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है। नगर की संतपुरा कॉलोनी निवासी अतुल कुमार परिवार के साथ रहते है। अतुल कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह मोबाइल पर अचानक दो बार में 14 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जबकि मैने खाते से या एटीएम कार्ड से कोई पैसा नहीं निकाला थे। पीड्ति ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
