Dishabhoomi

Modinagar विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने फीता काटकर नंदनगरी कॉलोनी में विधायक निधि द्वारा निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक डॉ मंजू शिवाच ने कहा कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के वासियों को सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। साथ ही साथ विधायक ने कॉलोनी वासियों की समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर बाबा चौधरी, नवीन जयसवाल, विजय वाल्मीकि, रोहित अग्रवाल, अजेश चौधरी, रूपचंद, राजबल, सोहन वीर, साधना शर्मा व पिंकी चौधरी आदि लोग उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *