Modinagar | भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय मोदीनगर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से प्रियंका चौधरी, अजीत सिंह निवासी पतला, प्रदीप त्यागी व अनिल त्यागी निवासी निवाड़ी ने अपने साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जिस तरह विपक्षी नेता भाजपा की नीतियों से प्रेरित होगा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। वह दिन दूर नहीं जब विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा और हम आगामी नगर निकाय चुनाव के साथ-साथ 2024 का लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने सभी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और आशा व्यक्त की, कि वह भविष्य में भाजपा की नीतियों पर चलते हुए भाजपा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी डायमंड ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र त्यागी, जिला महामंत्री नवेंद्र गौड,़ जितेंद्र चित्तौड़ा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु शर्मा, अरुण त्यागी, अमितेज जैन, राजेंद्र यादव, राजीव त्यागी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Disha Bhoomi
