मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने रेंज के जिलों में लंबे समय से जमे दरोगाओं को गैर जिलों में स्थानांतरित किया है। इससे दारोगाओं में खलबली मची है। आईजी के आदेश पर सौ से अधिक ऐसे दरोगाओं के ट्रांसफर किए गए हैं।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi     
Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

मेरठ रेंज के मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, ग़ाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में तैनात 104 दरोगाओं का ट्रांसफर किया गया है। इन सभी दरोगाओं का अपने-अपने जिलों में टाइम पूरा हो चुका था। इन जिलों में तैनात कई दरोगाओं ने खुद ही अपने ट्रांसफर के लिए अर्जी दी थी। जिन्हें बुलंदशहर, हापुड़ और मेरठ भेजा गया है।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi   
Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

इसी के साथ कई दरोगाओं को अलग जिलों में भेजा गया है। आईजी द्वारा जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट के बाद काफी समय से लंबे समय से जमे दरोगाओं में खलबली मची हुई है। आईजी ने स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्य संभालने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *