Disha Bhoomi

Modinagar। हापुड रोड स्थित श्रीराम कुष्ठ आश्रम में समर्पण संस्था की ओर से आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ0 मंजू शिवाच व हनुमंतकथा वाचक अरविंद भाई ओझा ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर कुष्ठ रोगी भाई बहनों की मरहम पट्टी , संपूर्ण स्वास्थ्य जांच व आवश्यकतानुसार दवाईयां, इंजेक्शन इत्यादि दिए गए। शिविर में ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश ने कुष्ठ रोगियों को अपने सेवा कार्यों के बारे में बताते हुए यथासंभव चिकित्सीय सहायता एवं उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा पर बल दिया । कुष्ट रोगियों ने अपने जर्जर मकानों को पुनर्निर्माण कराने के लिए विधायक के समक्ष गुहार लगायी, जिस पर डॉ0 मंजू शिवाच ने शीघ्र ही समस्या के निवारण का आश्वासन दिया। कथावाचक अरविन्द भाई ओझा ने रवि जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रवि जी कुष्ट रोगियों की चिकित्सा के साथ ही कुष्ट रोगियों के लगभग 450 बच्चों की शिक्षा भी करा रहे हैं, जिनमें से 60 बच्चे नर्सिंग की शिक्षा लेकर सेवा के कर्यों में लगे हैं। शिविर में चिकित्सीय दल में डॉ0 रश्मि, संतोष रानी, डॉ0 सोनाली आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *