Modinagar- यात्रा सीकरी पेट्रोल पंप से चलकर गोविंदपुरी शहीद भगत सिंह चौक पर जाकर समापन हुई ।
यात्रा का पहला स्वागत गोकुल डेरी के सामने प्रवीन गर्ग एवं भाजपा नेता अनिल सैन व उनके समर्थकों ने किया। दुसरा स्वागत राज चौपले पर व्यापार संगठन अध्यक्ष महेश तायल, भाजपा से नवीन जेसवाल, वरिष्ठ नेता डॉ पवन सिंघल , नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, वरिष्ठ नेता स्वेदेश जैन व उनके समर्थकों ने किया।
तीसरा एवं अन्तिम स्वागत जीवन अस्पताल के सामने विधायक डॉ मंजू सिवाच जी के कार्यालय के बाहर किया गया। सभी स्वागत में पुष्प वर्षा यात्रा के ऊपर करी गई एवं खानपान की सामग्री व पानी उपलब्ध कराया गया।
आपको बताते चलें भारत को आजादी दिलाने के लिए देश के सपूतों ने कई बलिदान दिए। कई तरह की यातनाएं सही। उन्ही बलिदानों में से सबसे महान बलिदान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का माना जाता है। ये बलिदान हम कभी नही भूलते सकते हैं।
जिस आजाद भारत में आज हम सुकून की सांस ले रहे हैं, उसकी आजादी के लिए वे हंसते हुए और आजादी के गीत गाते हुए फांसी पर झूल गए थे।
23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसी दिन को हम शहीद दिवस के रूप में मनाते है। शहीद दिवस वैसे तो कई दिनों में मनाया जाता हैं। लेकिन भारतीयों में जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय तिथि 23 मार्च 1931 है। इस दिन ही शहीद दिवस मनाया जाता है और भगत सिंह समेत सुखदेव और राजगुरु को याद किया जाता है।