Kiara Sidharth Wedding- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/KIARAALIAADVANI
Kiara Sidharth Wedding update

बी-टाउन के फेमस कपल Kiara Advani और Sidharth Malhotra न्यू ईयर सेलिब्रेश के बाद मुंबई वापस आ चुके हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा फिल्ममेकर करण जौहर और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ नए साल का जश्न मनाया था। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कियारा-सिद्धार्थ की शादी का जोड़ा भी मनीष मल्होत्रा ही डिजाइन करने वाले हैं। सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। भले ही दोनों की तरफ से शादी को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है मगर खबर है कि दोनों फरवरी के महीने में शादी रचाएंगे।

यह भी पढ़ें: सिंगर के बाद अब शेफ बनीं Neha Kakkar, होटल में खास फरमाइश पर बना रही हैं पिज्जा

Kiara Advani और Sidharth Malhotra की शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर भी एक नई अपडेट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा-सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन मेहंदी, संगीत, हल्दी के लिए 4 और 5 फरवरी की तारीख तय की गई है। संगीत के फंक्शन में दोनों अपनी फिल्म ‘शेरशाह’ के फेमस सॉन्ग ‘रातां लम्बियां’ पर डांस कर सकते हैं। दोनों की शादी में करण जौहर, रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के साथ अश्विनी यार्डी जैसे सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। शादी के बाद कियारा-सिद्धार्थ मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी रखेंगे जिसमें फिल्म जगत के लोग शामिल होंगे।

‘ये दिल आशिकाना’ की एक्ट्रेस जिविधा शर्मा का बदल गया है लुक, बॉलीवुड से दूर कर रही हैं ये काम

हाल ही में कियारा-सिद्धार्थ का एयरपोर्ट वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों सिंपल लुक में नजर आ रहे थे। बता दें कि फिल्म ‘शेरशाह’ Kiara Advani और Sidharth Malhotra के लिए लकी साबित हुई थी। फिल्म तो हिट हुई, साथ ही साथ दोनों की डेटिंग की खबरें भी सोशल मीडिया पर आने लगी थीं। इस फिल्म के दौरान ही दोनों करीब आए और आज बात शादी तक पहुंच चुकी है। भले ही कियारा-सिद्धार्थ ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया मगर करण जौहर के शो में सिद्धार्थ ने इस रिश्ते की हिंट दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा हाल ही में फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को फिर सहारा देगी सई, पत्रलेखा की गोद उजड़ने से टूटेगा परिवार का दिल!

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *