Modinagar दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मंगलवार को सड़क हादसे में एक कावड़िए की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांव कादराबाद के पास मंगलवार अपराहं 2ः45 बजे हुआ। दोनों दिल्ली से बाइक में सवार होकर जल लेने हरिद्वार जा रहे थे। ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक वाहन से टकरा गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली की कमला नगर कॉलोनी में रामेश्वर सिंह परिवार के साथ रहते है। उनका पुत्र चेतन कुमार (22) वर्ष एक निजी कंपनी में काम करता है। सोमवार रात को चेतन कुमार कॉलोनी के रहने वाले अपने दोस्त प्रिंसू (20) वर्ष से हरिद्वार चलने की बात कहीं। इसके बाद 10ः50 बजे के आसपास वह बाइक से दिल्ली से हरिद्वार के लिए चल दिए। मंगलवार अपराहं सुबह 2ः45 बजे के आसपास वे दिल्ली-मेरठ हाइवे पर कादराबाद के पास पहुंचे ही थे, कि आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक सवार युवक करीब 10 फीट दूर उछलकर काफी दूर गिरे। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां पर चेतन को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस की हालात गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पुलिस तलाश कर रही है।
Disha Bhoomi
