अभिनेता-फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) इन दिनों अपनी कांतारा फिल्म के जरिए देशभर के लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं. दर्शक उनके अभिनय से लेकर डायरेक्शन और लेखन की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. केजीएफ के बाद कांतारा के जरिए एक बार कन्नड़ इंडस्ट्री (Kannad Film Industry) ने करोड़ों दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. धमाकेदार प्रदर्शन के बाद इस बार ऋषभ शेट्टी का नाम भी कन्नड़ के सबसे फेमस स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो चुका है. अब उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है, क्योंकि उनका परफोर्मंस देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए. लेकिन क्या आप जानते हैं इस इनक्रेडिबल परफोर्मेंस के पीछे ऋषभ शेट्टी का एक दर्द भी छिपा है, जिसका उन्होंने हाल ही में जिक्र किया है.
मुश्किल था 360 डिग्री के शॉट्स
‘कांतारा’ स्टार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म में उनके एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके दोनों कंधे उखड़ गए थे. IMDB से बातचीत में ऋषभ ने सीन के बारे में बात की. उन्होंने बताया, ‘सीक्वेंस बहुत मुश्किल था क्योंकि ये 360 डिग्री शॉट्स और बारिश वाला (Rain effect) सिंगल शॉट था और उस स्थान तक पानी ले जाना कठिन था. इसलिए, हमने वहां के ग्रामीणों से पूछा कि क्या हम वहां के कुएं से पानी खींच सकते हैं. ये शूट 6 से 7 दिनों तक चला और हमने वहां के पानी का इस्तेमाल किया. जब तक शूट खत्म हुआ, कुएं का पानी खत्म हो चुका था, ऐसे में यह काफी हेक्टिक था.
कंधे के डिस्लोकेट होने पर भी नहीं रोकी शूटिंग
आगे ऋषभ ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनके दोनों कंधे डिस्लोकेट यानी डिस्बैलेंस या कहें उतर गए थे, बावजूद इसके उन्होंने अपना काम जारी रखा. ऋषभ कहते हैं, ‘उस सीन के लिए प्रैक्टेस करते समय, मेरे कंधे में समस्या आ गई थी. एक 360 डिग्री शॉट के दौरान मेरा कंधा अपनी जगह से हट गया. अगले दिन एक और सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान, मैंने दूसरे सीक्वेंस को भी डिस्लोकेट कर दिया. मेरे दोनों कंधे उखड़ गए थे लेकिन मैंने शूटिंग जारी रखी.’
क्लाइमेक्स है कांतारा की जान
कांतारा साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस पर सक्सेज होने वाली फिल्मों में से एक है. इसके क्लाइमेक्स फाइट सीन को खास तौर से प्रशंसा मिली है. जमीनी स्तर पर संस्कृति और आस्था को दिखाने का प्रयास किया गया था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा. देश के कई बड़े स्टार और निर्देशकों ने इसे थिएटर्स में देखने योग्य बताया है. साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) स्टारर अपनी अलग स्टोरी लाइन के कारण इन दिनों चर्चित है. कम बजट में बनी यह फिल्म सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही है और अब तक इसने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है. आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: South indian actor, South Indian Films, South Indian Movies
FIRST PUBLISHED : November 24, 2022, 18:21 IST
