मोदीनगर। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत होने की खबरें आये दिन सुनने को मिल रही है। प्रदेश सरकार इन घटनाओं पर अंकुश लागने में विफल साबित हो रही है। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेंटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय गांधी ग्राउड, हापुड़ रोड़ स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रमिता स्थल पर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया और धरने को जूम के माध्यम से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जोड़ा गया।
शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि अलीगढ में जहरीली शराब के सेवन से सैकड़ों  लोगों की मृत्यु हो गई। सैकड़ों महिलाएं विद्यवा हो गई है, बच्चे अनाथ हो गये है। किसी के भाई, किसी के बेटे और किसी के पिता की जहरीली शराब सेवन से मृत्यु हो गई। प्रदेश की भाजपा सरकार इन सब घटनाओं को रोकेने में पूर्ण रूप विफल साबित हो रही है।

आशीष शर्मा ने धरने के माध्यम से मांग की कि भाजपा शराब माफियाओं को संरक्षण देना बन्द करें, जहरीली शराब के सेवन से जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और शराब माफिया व भाजपा नेता ऋषि शर्मा को कठोर दण्ड मिलना चाहिए। इस मौके पर पश्चिम उ0प्र0 किसान विभाग के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा की भाजपा राज में आज कोई भी सुरक्षित नही है महिलाए, किसान, नौजवान हर वर्ग आज त्राहि-त्राहि कर रहा है ,लेकिन सरकार सुनने को तैयार नही है। कोरोना काल में लोग मरते रहें और सरकार अपनी आपसी खीचतान में लगी रही।धरने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) प्रवक्ता सुरेश शर्मा, भोजपुर ब्लाक  अध्यक्ष मुनीश शर्मा, सुरेश दौसा मौहमद अयूब, आत्म प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, डाॅ0 बिजेन्द्र सिंह, विरेन्द्र कौशिक, सुन्दर चुडियाला, प्रिंस, संजय शर्मा, रीतू, अजय कुमार, राजेन्द्र शर्मा, अरूण शर्मा, शिवानी चैधरी, रोहित तिवारी, मंजू राणा, इन्द्रा शर्मा, ममता शर्मा, दिनेश कुमार, ओम शर्मा, फकीर चंद कश्यप, मुकुल, ललित कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *