परमजीत कुमार/देवघर. जून माह की शुरुआत हो चुकी है. जून की शुरुआत स्वाति नक्षत्र में हुई है और इसी माह शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्र के इस परिवर्तन का प्रभाव राशियों पर पड़ेगा. बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषाचार्य पं. नंदकिशोर मुदगल का दावा है कि वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए जून का महीना लाभकारी होने वाला है. इनके करियर व आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है.

वृषभ राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह महीना अत्यंत लाभकारी होने वाला है. जातकों के परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे. इस माह रुके हुए काम बन सकते हैं. कारोबारियों को भी विशेष लाभ होने की संभावना है. किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. अविवाहित लोगों को पार्टनर मिल सकता है. सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा.

कर्क राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह महीना बेहद शुभ रहने वाला है. जातकों की कार्यक्षेत्र में उन्नति तभी होगी, जब कुछ जिम्मेदारियां आप अपने जूनियर को भी देंगे. किसी नए निवेश द्वारा धनोपार्जन के मार्ग खुलेंगे. लव लाइफ में प्रेम मजबूत होगा और परिवार के किसी धार्मिक समारोह में पार्टनर के साथ जा सकते हैं. व्यापारिक यात्रा से शुभ संयोग बनेंगे और यात्रा भी शुभ रहेगी.

सिंह राशिः इस राशि वालों के लिए यह महीना काफी रचनात्मक रहने वाला है. आपकी नेतृत्व क्षमता आपको चमकने में मदद करेगी. अगर आप किसी कार्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है. अगर आप लोगों को सहयोग करेंगे तो वह आपको सफल होने में मदद करेंगे.

वृश्चिक राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह महीना बेहद शुभ रहने वाला है. जातक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे. आप बदलाव को अपनाएं और खुद को विकसित होने दें. वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में लाभ का अवसर प्रदान होगा.

मीन राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह महीना अत्यंत शुभ रहने वाला है. इस माह आपको मानसिक शांति मिलेगी. माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जो भी शारीरिक कष्ट हैं, उससे मुक्ति मिलेगी. व्यापार में आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है.

Tags: Astrology, Deoghar news, Horoscope, Life18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *