Jubin Nautiyal- India TV Hindi

Image Source : TWITTER_JUBINNAUTIYAL
Jubin Nautiyal

Jubin Nautiyal injured: फेमस इंडियन हार्टथ्रोब और सिंगिंग सेंसेशन जुबिन नौटियाल गुरुवार सुबह तड़के एक दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी टूट गई, उनकी पसलियां टूट गईं और उनके सिर में चोट लग गई। 

दाहिने हाथ का होगा ऑपरेशन

जुबिन अपने हालिया ट्रेंडिंग गानों “तू सामने आए,” “मानिके,” “बन शराबी” और अन्य के लिए चर्चा में रहे हैं। उनके दुर्घटना के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। उन्हें अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है।

An Action Hero Twitter Review: आयुष्मान खुराना की मूवी ने फिर मचाया धमाल, जानें लोगों को कैसी लगी ‘एक एक्शन हीरो’

फैंस कर रहे दुआएं

गायक जुबिन ने खुद को भारतीयों के दिल में अपनी आवाज के दम पर खुद को मजबूती से जगह बनाई है। “रातां लंबियां,” “लुट गए,” “हमनवा मेरे,” और “तुझे कितने चाहने लगे हम,” “तुम ही आना,” “बेवफा तेरा मौसम चेहरा” जैसे इंटरनेशनल हिट के साथ लोग उन्हें वीडियो में देखना भी पसंद करते हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें चार्टबस्टर्स परफॉर्म करते और जल्द ही अपनी आवाज से जादू बिखेरने देने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

जुबिन ने कई रियलिटी शोज में हिस्सा लेने के बाद बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनके गाने रिलीज होती है ट्रेंड करने लगते हैं। इन दिनों वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सुपरहिट देने के वाले सिंगर के तौर पर पहचान बना चुके हैं।   

Nora Fatehi Viral Video: फीफा वर्ल्ड कप में लाइव परफॉर्म करते हुए नोरा फतेही के शख्स ने की गंदी हरकत? जानिए वायरल VIDEO का सच

Shah Rukh Khan ने मक्का पहुंचकर किया उमरा, तीर्थयात्रा के दौरान सफेद चादर पहने हुए तस्वीरें वायरल

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *