Jharkhand CDPO Jobs 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर भर्ती निकाली गई थी. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन कर लें क्योंकि आवेदन करने की लास्ट डेट काफी करीब आ गई है. उम्मीदवार इस अभियान के लिए आधिकारिक साइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई निर्धारित की गई है.
