JAC Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 Released: झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. जेएसी ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है. बोर्ड द्वारा दी जानकारी के मुताबिक जेएससी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 14 मार्च 2023 से आयोजित की जाएंगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल या जेएसी ने परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है. वे छात्र जो इस साल की झारखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं. यहां से उन्हें डिटेल में जानकारी मिल जाएगी कि किस विषय का पेपर किस दिन है.

इस वेबसाइट से पाएं जानकारी

झारखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का शेड्यूल देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – jac.jharkhand.gov.in. मोटे तौर पर बताना हो तो जेएसी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू हो रही हैं. इनमें दसवीं के एग्जाम 03 अप्रैल 2023 के दिन खत्म होंगे. जबकि बारहवीं की परीक्षाएं 05 अप्रैल 2023 तक चलेंगी.

प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख भी जारी

news reels

झारखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं. थ्योरी एग्जाम के पहले प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. शेड्यूल के मुताबिक जेएसी की क्लास दसवीं और बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 02 फरवरी 2023 से 04 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी.

इन तारीखों पर रिलीज होंगे एडमिट कार्ड

झारखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जनवरी महीने में रिलीज कर दिए जाएंगे. झारखंड बोर्ड दसवीं के एडमिट कार्ड 28 जनवरी 2023 के दिन और झारखंड बोर्ड बारहवीं के एडमिट कार्ड 30 जनवरी 2023 के दिन रिलीज होंगे.

क्या होगी परीक्षा की टाइमिंग

झारखंड बोर्ड दसवीं की परीक्षा सुबह 9.45 से दोपहर 1.05 के बीच में आयोजित की जाएगी. जबकि बारहवीं की परीक्षा दोपहर में 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित होगी. अन्य डिटेल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

यह भी पढ़ें: SBI में निकले 1400 से अधिक पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट पास 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *