नई दिल्ली. ‘झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhla Jaa 10)’ के मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह वीडियो टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर (Niti Taylor) से जुड़ा है, जिसे देख फैंस भी परेशान हो गए हैं.
दरअसल, इस वीडियो में नीति स्टेज पर ‘सात समंदर पार मैं तेरे’ गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन डांस के बीच में ही उनके साथ एक हादसा हो जाता. वह डांस करते-करते बुरी तरह स्टेज पर गिर जाती हैं और यह देख जजेज अपनी-अपनी कुर्सी से उठ जाते हैं और हैरानी भरे नजरों से नीति की ओर देखने लगते हैं.
हालांकि, वीडियो में यह पूरा नहीं दिखाया गया है कि परफॉर्मेंस के बीच नीति टेलर के स्टेज पर गिरने के बाद आगे क्या होता है, लेकिन जिस तरह से नीति डांस करते-करते गिरी हैं, उससे यह तो तय है कि उन्हें काफी जोरों की चोट आई होगी. इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आज मंच पर हुआ एक हादसा, इसके बाद क्या लिखा है नीति के किस्मत में आगे?’
Instagram Printshot
वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद नीति के फैंस काफी परेशान हैं और इस वीडियो पर फैंस के कमेंट्स पढ़ने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह नीति को लेकर काफी घबराए हुए भी हैं. नीति के चाहनों में से एक यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है वह ठीक होंगी और फिर से साइन करेंगी’.
वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, ‘नजर लगा दी सबने’, जबकि एक और फैन ने लिखा, ‘आप सबसे मजबूत और सबसे मेहनती व्यक्ति हैं. ऐसा होता है, लिफ्ट करना बिल्कुल भी आसान नहीं है, जैसा दिखता है. बस इतना जान लीजिए, हमें आप पर गर्व है. हम सभी जानते हैं कि आप मजबूती से वापसी करेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jhalak Dikhla jaa
FIRST PUBLISHED : November 13, 2022, 21:00 IST
