colorstv- India TV Hindi

Image Source : COLORSTV
Jhalak Dikhhla Jaa 10

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Grand Finale: डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ को आज विनर मिल जाएगा। ये शो काफी चर्चाओं में रहा है। बता दें ये शो की शुरुआत 3 सितंबर को हुई थी। शुरू से ही इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। फैंस इस शो को काफी पंसद करते हैं। साथ ही यह जानने के लिए भी एक्ससाइटेड हैं की शो का विनर कौन बनेगा। चलिए जानते हैं इस ग्रैंड फिनाले को कितने बजे और कहां देख सकते हैं?

Tiger 3: Salman Khan के साथ Katrina Kaif के अलावा ये एक्ट्रेस भी आएंगी नजर, ‘टाइगर 3’ में निभाएंगी ये किरदार

बता दें फिनाले में रुबीना दिलैक, श्रीति झा, गश्मीर महाजनी, फैसल शेख और गुंजन सिन्हा के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं ग्रैंड फिनाले में एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी नजर आएंगे। शो का ग्रैंड फिनाले रात 8 बजे से कलर्स टीवी पर शुरू होगा जो रात 9:30 बजे तक चलेगा। ये एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वूट’ और ‘जीयो टीवी’ पर भी आप देख सकते हैं। 

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर बेहद खास सरप्राइज देने वाले हैं Vicky kaushal, इस तरह से दिन को बनाएंगे यादगार

खबरों के अनुसार गुंजन सिन्हा को शो का विनर बनाया गया है। गुंजन शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं। गुंजन सिर्फ 8 साल की हैं। आज इस बात से पर्दा उठ जाएगा की शो का विनर कौन हैं। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *